{"_id":"62530bb3359d5a15f558329a","slug":"luddu-s-team-enters-semi-finals-chamba-news-sml4053053192","type":"story","status":"publish","title_hn":"किवी ब्वॉयज टीम को हराकर सेमीफाईनल में पहुंची लुड्डू की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किवी ब्वॉयज टीम को हराकर सेमीफाईनल में पहुंची लुड्डू की टीम
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद लुड्डू टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस ग्राउंड बारगाह में क्रिकेट महाकुंभ टी-ट्वेंटी प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला किवी ब्वॉयज और लुड्डू की टीम के बीच खेला गया। लुड्डू की टीम ने किवी ब्वॉयज को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
किवी ब्वॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उसकी शुरूआत अच्छी रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुुकसान पर 227 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। कीवी ब्वॉयज की ओर से सचिन ने 60, कपूर ने 40, सन्नी ने 31, प्रियन के 40 और मन्नी के 35 रनों का योगदान दिया। लुड्डू की ओर से रिंकू ने एक, चीकू ने दो विकेट झटके। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुड्डू टीम की शुरुआत भी धमाकेदार रही। अभिषेक ठाकुर तथा चिकू की जोड़ी ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर जीत दर्ज की।
अभिषेक ठाकुर ने सर्वाधिक 150 नाट आउट रन बनाए। इसके अलावा चिकू ने 40 रन बनाए। लुड्डू की टीम ने छह विकेट से मैच लिया। जिला क्रिकेट संघ चंबा की ओर से करवाए जा रहे महाकुंभ में रोमांचक मुकाबले हुए। जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि जिला चंबा में क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए सही मंच प्रदान किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।