फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Long wait for pension arrears; medical bills also pending: Thakur

बकाया पेंशन के लिए लंबा इंतजार, चिकित्सा बिल भी अटके : ठाकुर

Sat, 10 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Long wait for pension arrears; medical bills also pending: Thakur
पेंशनरों ने इसी माह दो किस्तें जारी करने की उठाई मांग, महंगाई भत्ते की दरों में अंतर पर भी जताई चिंता
विज्ञापन

लंबित भुगतान से बुजुर्ग परेशान, सरकार से लंबित देनदारियां जल्द चुकाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। पेंशनरों को संशोधित पेंशन लाभों के बकाया भुगतान और चिकित्सा बिलों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिल दो से तीन साल से लंबित हैं।
डॉ. बीआर आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक संघ जिला चंबा की बैठक में यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार से लंबित देनदारियां जल्द चुकाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश पेंशनर संघर्ष संयुक्त समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की।
विज्ञापन

सुरेश ठाकुर ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच के संशोधित पेंशन लाभों की बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। पेंशनर अपने हकों के लिए धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और सरकार को ज्ञापन भी सौंपे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने इसी माह बकाया एरियर की दो किस्तें जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते की दरों में अंतर पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी से बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बीच अपने ही खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए वर्षों इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। बैठक में जितेंद्र कुमार, मनोहर लाल, भूपेंद्र सूर्या और जीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed