फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lock on Cancer Disease OPD of Medical College

मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग ओपीडी पर ताला

Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lock on Cancer Disease OPD of Medical College
चंबा। जिले के 5,000 कैंसर रोगियों का इलाज रामभरोसे है। मेडिकल कॉलेज की कैंसर ओपीडी पर ताला लटक हुआ है। कैंसर विभाग में तैनात तीन चिकित्सकों में से दो चिकित्सक यहां से नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। एक महिला चिकित्सक मातृत्व अवकाश पर है। वह अपनी ड्यूटी पर लौटेगी या नहीं, इसके बारे में भी प्रबंधन के पास कोई जानकारी नहीं है। इन विशेषज्ञों के जाने से जिलेभर के कैंसर रोगी इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरकार ने कहने के लिए चंबा में मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया है लेकिन मुख्य विभागों में विशेषज्ञों की तैनाती नहीं की जा रही है। कैंसर विभाग खुलने के बाद चंबा के कैंसर रोगियों को अपने बेहतर इलाज की उम्मीद जगी थी। विशेषज्ञ ओपीडी में मरीजों को जरूरी परामर्श के साथ दवाइयां देकर उनका इलाज भी कर रहे थे लेकिन पिछले दो महीनों से मेडिकल कॉलेज में कोई कैंसर विशेषज्ञ नहीं है। इसके चलते मरीजों को एक बार फिर से अपने इलाज के लिए टांडा और शिमला की दौड़ लगानी पड़ रही है। चंबा में कैंसर रोगियों के लिए कीमोथैरेपी के अलावा अन्य कोई भी आधुनिक मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि कैंसर रोग विशेषज्ञ के पद खाली होने के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed