फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   list disclosed for corona vaccination

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी

Tue, 16 Mar 2021 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
list disclosed for corona vaccination
list disclosed for corona vaccination
चंबा। कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने और टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। लोग स्वास्थ्य संस्थानों में जाने से पहले भारत सरकार की ओर से जारी पोर्टल में स्वयं रजिस्टर अथवा आरोग्य सेतु ऐप के जरिये भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा वे अपनी पंचायत और स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वयं पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। इसमें मिलिट्री अस्पताल बकलोह और डलहौजी, आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, साहू, तीसा, किलाड़, सलूणी, किहार, चुवाड़ी, भरमौर, बनीखेत, डलहौजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़, पुखरी, राजनगर, सुंडला, ब्रंगाल, वांगल, समोट, छतराड़ी, सिहुंता, मैहला, काकीरा, बनीखेत, बौंदेड़ी, कल्हेल और झझाकोठी में किया जाएगा। इसके अलावा 18 मार्च को हेल्थ सब सेंटर डियूर, थुलेल, रजेई, तेलका, भांदल, लेसूई, सेईकोठी, ख़ुशनगरी, कलसुई, मंगला, लाहल, ड़ली, सुंगल, डुलाड़ा, कोल्हडी में भी कोरोना टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति और 45 से 59 वर्ष की आयु के वो व्यक्ति जो भारत सरकार की ओर से जारी 20 चिह्नित बीमारियों से पीड़ित हों, वे जल्द कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करवा कर टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। अभी भी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और कोविड के नियमों का पालन करें। साथ ही सरकार और प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed