{"_id":"676c6ee5f00fd9189d07efa4","slug":"lion-club-team-defeated-utip-xi-by-three-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140396-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लॉयन क्लब की टीम ने उटीप इलेवन को तीन रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लॉयन क्लब की टीम ने उटीप इलेवन को तीन रन से हराया
Thu, 26 Dec 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
चंबा पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान लॉयन क्लब और उटीप इलेवन के बीच खेला गया। यह मैच लॉयन क्लब की टीम ने तीन रन से जीता। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में लॉयन क्लब की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लॉयन क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में 132 रन बनाए। इसमें वसीन ने 41 और अली ने 32 रनों की पारी खेली।
उटीप की ओर से थापु ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उटीप की टीम 129 रन ही बना सकी। इसमें विशाल और पांडा ने 27-27 रन बनाएं। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। नियमित अंतराल में विकेट गिरने से उटीप की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और तीन रन से हार गई। इस जीत के साथ लॉयन क्लब की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन