फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lightning fell on a tree near the school, there was chaos

Chamba News: स्कूल के पास पेड़ पर गिरी बिजली, मची अफरा-तफरी

Thu, 25 May 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell on a tree near the school, there was chaos
सलूणी/सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत बणतंर में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिल्ली के साथ लगते देवदार के पेड़ पर वीरवार को भारी बारिश के बीच दोपहर एक बजे के करीब बिजली गिरने से वह तहस-नहस हो गया। बिजली गिरने से स्कूल में शिक्षारत 32 विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को एक सुरक्षित स्थान पर एकत्रित कर स्कूल के आसपास वास्तुस्थिति का जायजा लिया। पेड़ पर बिजली गिरने से हुए नुकसान के अलावा कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ था। स्कूल प्रभारी बृजलाल ने बताया कि क्षेत्र में बीते दो दिन से भारी बारिश का क्रम जारी है। उधर चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम के पास भारी बारिश के चलते बिजली गिरने से सफेदे का पेड़ जलने के बाद आधा गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed