{"_id":"5e2099628ebc3e4b3e3e83af","slug":"lightning-chamba-grass-brunt-chamba-news-sml321219364","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी के चखरी गांव में आसमानी बिजली गिरने से घासनी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी के चखरी गांव में आसमानी बिजली गिरने से घासनी में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के चखरी गांव में वीरवार शाम को बिजली गिरने से घासनी में आग भड़क गई। घासनी में आग इतनी भयंकर थी कि समय रहते सलूणी से दमकल विभाग की नहीं आती तो आग घासनी से लोगों के घरों तक फैल सकती थी। दमकल विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर घासनी में लगी आग को बुझा दिया। हालांकि घासनी में आग लगने से सुखदेव निवासी चखरी को नुकसान हुआ है।
अब उसे मवेशियों के चारे की चिंता सताने लगी है। सलूणी पंचायत की प्रधान रेखा ठाकुर ने बताया कि वीरवार शाम को बिजली गिरने से सुखदेव की घासनी जलकर राख हो गई। जबकि दमकल विभाग की टीम ने आग को भयंकर रूप लेने से पहले की शांत कर दिया।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवार को नुकसान के बदले में सहायता राशि प्रदान की जाए। नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से आग लगने का मामला सामने आया है। संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि प्रदान की जाएगी।