फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   light sutdown

भटियात क्षेत्र तीस पंचायतों में ब्लैकआउट, अंधेरे में अधिकांश आबादी

Fri, 13 Mar 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
light sutdown
चुवाड़ी(चंबा)। भटियात क्षेत्र की करीब तीस पंचायतों में दो दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि 36 घंटे के बाद विद्युत बोर्ड चुवाड़ी मुख्यालय सहित करीब 39 पंचायतों में ही बिजली आपूर्ति बहाल कर पाया है। जबकि शेष तीस पंचायतों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है। इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं के दिनों में बिना बिजली के स्कूली विद्यार्थी पढ़ाई तक कर पाने में असमर्थ है। उन्हें दिन के उजाले में ही अपनी पढ़ाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में विद्युत बोर्ड को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब एक बजे 33 केवी लाइन पर तूफान के चलते पेड़ आ गिरे। इससे विद्युत लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई और समस्त 69 पंचायतों में बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों में राजन सिंह, देवी चंद, प्रकाश चंद, कल्याण सिंह, जीवन सिंह, रोशन लाल, रणवीर सिंह, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, बाबा खन्ना, रोहित कुमार, बिमला देवी का कहना है कि 48 घंटों का समय बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत रायपुर, साडल, जन्दरोग, मन्हुता, मलूंडा, होबार, तुरकड़ा, ककीरा, बकलोह सहित तीस पंचायतें अंधेरे में है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन

जल्द बहाल की जाएगी बिजली
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजीव ठाकुर का कहना है कि शुक्रवार पांच बजे तक अधिकांश पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मी फील्ड पर जुटे हैं। जल्द ही शेष पंचायतों में भी बिजली बहाल कर दी जाएगी। कहा कि बोर्ड द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed