{"_id":"5e21e5fb8ebc3e4b593b81ec","slug":"lighiting-chamba-news-sml321327881","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड के पोल पर गिरी आसमानी बिजली, तीन घरों की वायरिंग जली, महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड के पोल पर गिरी आसमानी बिजली, तीन घरों की वायरिंग जली, महिला बेहोश
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से जली वायरिंग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड चंबा की द्रड्डा पंचायत में बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। बिजली गिरने से तीन घरों की वायरिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही यह वाक्या देख एक महिला बेहोश हो गई है। यह वाक्या वीरवार को शाम करीब पांच बजे हुआ। परिजनों ने बेसुध हुई महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया, जहां महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत में वीरवार को अचानक विद्युत पोल पर बिजली गिर गई। इस कारण कमल और देवराज पुत्री मुंशी राम निवासी गांव पुखरी पंचायत द्रड्डा के घर की वायरिंग जल गई। यहां तक कि मैन स्विच भी जोरदार धमाके के साथ उड़ गया। इसके अलावा जिंद्र कुमार और ज्ञान चंद के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली गिरने के बाद महिला सपना, पत्नी सुरेश कुमार अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए बाथरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभावितों ने बताया कि पोल पर बिजली गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और उनके घर की वायरिंग को नुकसान हुआ। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
ग्राम पंचायत द्रड्डा के प्रधान बलिराम ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से घरों की वायरिंग को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
घबराने से बेसुध हुई थी महिला
बाथरी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. पुनीत का कहना है कि महिला बिजली गिरने के बाद घबरा कर बेसुध हो गई। कहा कि महिला को उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया है।