{"_id":"66a7c06e075539b8a4099c1a","slug":"life-partner-stood-by-me-even-in-difficult-times-poonam-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129972-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकट समय में भी साथ खड़ा रहा जीवनसाथी : पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकट समय में भी साथ खड़ा रहा जीवनसाथी : पूनम
Mon, 29 Jul 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पहाड़ी मस्तानी के नाम से देश और प्रदेश में ख्याति हासिल कर चुकीं हिमाचली लोक गायिका पूनम भारद्वाज ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पति विनोद भारद्वाज को दिया है।
पूनम ने बताया कि एक समय था, जब वह एलबम बनाने के लिए प्रोड्यूसर की तलाश करती थीं। कई बार विकट परिस्थितियां भी सामने आईं, मगर इस कठिन समय में उनके पति हर बार उनके साथ खड़े रहे। इसका परिणाम आज सबके सामने है।
विशेष बातचीत में पूनम भारद्वाज ने अपने संघर्ष के सफर का जिक्र किया। चंबा के लिए पूनम कोई अनजान चेहरा नहीं हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते टिकरू मोहल्ला की रहने वाली पूनम की शादी कांगड़ा में हुई है। पूनम की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में हुई है। इसके बाद पूनम की शादी कांगड़ा के रहने वाले विनोद भारद्वाज से हुई। उनके पति भी संगीत में रुचि रखते थे। मसलन, पूनम को भी बचपन में गायकी का शौक था। बहरहाल, पूनम को पता ही नहीं चला कि कब उनका शौक उन्हें देश और प्रदेश में प्रसिद्ध करेगा। पूनम ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार और बुजुर्गाें को दिया है।
विज्ञापन
--