फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Life did not return on track even after the second day of snowfall

Chamba News: बर्फबारी के दूसरे दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी

Sat, 21 Jan 2023 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Life did not return on track even after the second day of snowfall
पांगी में बर्फबारी के बाद सड़क पर बीछी बर्फ की सफेद चादर।संवाद
11 सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग
विज्ञापन

17 ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांवों में पसरा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी से दूसरे दिन भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया। बर्फबारी के कारण जिले की 11 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर थमी रही। इसके चलते चंबा-तीसा-चांजू मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें फंसी रहीं। इससे लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर बर्फ और चट्टानों के ढेरों को पार कर दूसरे छोर पर पहुंचकर वाहनों की अदला बदली कर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। वहीं जिले में 17 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली लाइनों को सुचारु करने के लिए बोर्ड के कर्मचारी जुटे हुए हैं। भरमौर में दो और तीसा में एक पेयजल लाइन बाधित होने से लोगों को ठंड में पेयजल के लिए भी भटकना पड़ रहा है। कुल मिला कर जिले में शुक्रवार को होने वाली बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का काम किया। जिले में तीसा मंडल के तहत छह, सलूणी के तीन, डलहौजी और पांगी में एक-एक सड़क शनिवार को भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई।
विकास खंड सलूणी के तहत आते परिक्षेत्र में 9, तीसा में 7 और चंबा में एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ने से दर्जनों लोग ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों विशेष कर मरीजों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने संबंधी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। उन्होंने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

पांगी में बर्फबारी के बाद सड़क पर बीछी बर्फ की सफेद चादर।संवाद

पांगी में बर्फबारी के बाद सड़क पर बीछी बर्फ की सफेद चादर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed