{"_id":"63d5504ee3459d09b54a390a","slug":"life-did-not-return-on-track-even-after-four-days-in-pangi-chamba-news-sml4348671125-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में चार दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में चार दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में चार दिन के बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। घाटी की 18 पंचायतों में चार दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। किलाड़ मुख्यालय में बिजली बोर्ड ने वीआईपी लाइन को सुचारुरखा है जबकि शेष पंचायतों में बिजली की आपूर्ति बाधित पड़ी है। इन पंचायतों में रहने वाली 17,000 आबादी बिजली गुल होने से परेशान है। शाम ढलते ही घरों में अंधेरा पसर जाता है। लोगों को घरों में रोशनी करने के लिए दीया या मोमबत्ती जलाने पड़ रहे हैं। कहने को पांगी घाटी में चार पावर हाउस हैं लेकिन इनमें साच घ्राट नाले के अलावा अन्य कोई भी कार्य नहीं कर रहा है। मालू नाले में हिमखंड गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
हिमपात से पांगी घाटी का संपर्क देश-दुनिया से कट चुका है। वाया साच पास मार्ग अक्तूबर में ही यातायात के लिए बंद हो गया था। अब वाया जम्मू चंबा को जाने वाला संपर्क मार्ग भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हो चुका है। इसके चलते घाटी के लोग अपने घरों में दुबक कर रह गए हैं। पांगी से चंबा और चंबा से पांगी के लिए हवाई उड़ानें भी नहीं हो पा रही हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि घाटी में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को बहाल करवाने के लिए बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जल्द ही बिजली की आपूर्ति को बहाल करवाया जाएगा।