फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Library is a better option for preparing for exams: Deputy Commissioner

परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय बेहतर विकल्प : उपायुक्त

Tue, 03 Oct 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Library is a better option for preparing for exams: Deputy Commissioner
चंबा। अपना पुस्तकालय मुहिम के अंतर्गत संचालित 18 पुस्तकालयों के बेहतर प्रबंधन को लेकर उपमंडल दंडाधिकारियों के साथ सम्मेलन कक्ष में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि जो पुस्तकालय किसी कारण वश सुचारू रूप से नही चल रहे या पुस्तकालय में बच्चों की संख्या कम है।
विज्ञापन


वहां पर संबंधित क्षेत्र में एसडीएम युवाओं को कॅरिअर काउंसलिंग शिविर के माध्यम से पुस्तकालय के महत्व के बारे में जागरूक करना सुनिश्चित बनाएं ताकि उस पुस्तकालय में युवाओं द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अधिक से अधिक उपयोग कर सके। पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर माध्यम है। जहां से विद्यार्थी अच्छी प्रतियोगी पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी बेहतरीन ढंग से कर सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थी अधिक से अधिक पुस्तकालय का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि एसडीएम स्वयं पुस्तकालयों में जाकर उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पुस्तकालयों में पढ़ाई को लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि युवाओं को पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा सभी पुस्तकालयों में अपना पुस्तकालय का लोगो लगवाना भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने पुस्तकालय में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के अलावा सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, डलहौजी अनिल भारद्वाज, भटियात पारस अग्रवाल और सलूणी नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed