{"_id":"63c13e47bc52953e9444bb42","slug":"letter-sent-again-to-seal-illegal-crusher-chamba-news-c-19-1-30729-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अवैैध क्रशर सील करने को दोबारा भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अवैैध क्रशर सील करने को दोबारा भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सलूणी में अवैध रूप से चल रहे क्रशर को सील करवाने के लिए खनन विभाग ने उपमंडल अधिकारी सलूणी को दूसरी बार पत्र भेजा है। इससे पहले भी विभाग ने उपमंडल अधिकारी को पत्र भेजा था लेकिन व्यस्तता के कारण उपमंडल अधिकारी कार्यालय से उस पत्र का जवाब नहीं मिल सका। इसके चलते खनन विभाग ने दोबारा पत्र भेजा है। इसमें उपमंडल अधिकारी से अवैध क्रशर को सील करने की अनुमति मांगी गई है।
खनन विभाग ने अवैध क्रशर को सील करने के लिए एक माह पहले ही आदेश निकाल दिए थे लेकिन स्थानीय प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण इस कार्य में देरी हुई है। इसके चलते अवैध रूप से चल रहा क्रशर सील नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं विभाग ने अवैध क्रशर चलाने को लेकर ठेकेदार को एक लाख रुपये जुर्माना भी ठोंका है। इसकी अदाएगी ठेकेदार ने अभी तक नहीं की है। जिला खनन अधिकारी कुमारी बिंदिया ने बताया कि अवैध क्रशर को सील करने के लिए उन्होंने उपमंडल अधिकारी सलूूणी को दोबारा पत्र लिखा है। वहां से अनुमति मिलते ही संयुक्त रूप से अवैध क्रशर को सील करवाया जाएगा।