फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Let's unite to strengthen the organization: Thakur

संगठन की मजबूती के लिए हो जाएं एकजुट : ठाकुर

Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Let's unite to strengthen the organization: Thakur
संगठन की मजबूती के लिए हो जाएं एकजुट : ठाकुर
विज्ञापन

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठाए मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक डे केयर सेंटर चंबा में कांगड़ा इकाई जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में प्रदेश प्रवक्ता पीसी ओबराय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। साथ ही समय पर राज्य स्तरीय चुनाव न होने पर रोष प्रकट किया। कहा कि ये चुनाव प्रदेश एसोसिएशन को जल्द करवाने चाहिए जिससे नई कार्यकारिणी का गठन कर जिला और ब्लॉक लेवल की कमेटियों की समस्याएं राज्य एसोसिएशन सरकार तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस सरकार दो लाख पेंशनरों की आवाज को अनसुना कर रही है जो सही नहीं है। सरकार को जल्द लंबित भुगतान कर पेंशनरों को राहत देनी चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान करने पर मुख्यमंत्री को प्रदेश में वित्तीय संकट की याद आ जाती है लेकिन अपने भत्ते बढ़ाते समय वित्तीय संकट दूर हो जाता है। बैठक में जेसी मांडला, भगत राम, ज्ञान सिंह ठाकुर, तजवीज सिंह, कमल कुमार शर्मा, पीएल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed