{"_id":"628922600690cc58196ac743","slug":"le-network-in-pangi-people-upset-chamba-news-sml4096104172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में मोबाइल नेटवर्क नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में मोबाइल नेटवर्क नहीं, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मोबाइल नेटवर्क न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। पिछले पांच दिनों से घाटी में जियो, एयरटेल और बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा चुकी हैं। लोग अपने सगे संबंधियों के साथ फोन पर बात नहीं कर पा रहे हैं। घंटी बजते ही फोन कट हो जाता है। कई बार बात करते-करते बीच में ही फोन कट जाता है। पांगी घाटी के लोगों को जब यह बताया गया कि अब यहां जियो और एयरटेल की बेहतरीन सेवाएं मिलेंगी, उसके बाद स्थानीय लोगों ने इन दोनों कंपनियों की सिमें खरीद लीं। मौजूदा समय में हालात यह हैं कि इंटरनेट तो दूर की बात, फोन पर बात तक नहीं हो पा रही है।
पांगी वासियों सुरेंद्र कुमार, हंसराज, केवल कुमार, प्रताप चंद और राज कुमार ने बताया कि एक तरफ जहां सरकार आधुनिकीकरण की बातें कर रही है वहीं विद्यार्थियों की बिना इंटरनेट ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पांगी में इंटरनेट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।
बीएसएनएल के संभागीय अभियंता राज कुमार ने बताया कि पांगी में बीएसएनएल सेवाओं संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।