फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   last day for registred bs4 vehicle

तीस अप्रैल तक होगा जिला में बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण

Wed, 29 Apr 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
last day for registred bs4 vehicle
चंबा। जिले के वाहन विक्रेताओं के 31 मार्च 2020 से पहले बेचे गए बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक ही किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ओंकार सिंह ने बताया पहले यह प्रक्रिया 31 मार्च तक की जानी थी। मगर कोविड-19 लॉकडाउन के चलते वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

परिवहन निदेशालय से आदेश मिलने के बाद मंगलवार से जिले में बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी वाहन विक्रेताओं को सूचित कर दिया गया है कि वे सभी दस्तावेज 30 अप्रैल से पूर्व संबंधित वाहन पंजीकरण कार्यालयों में भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में आते समय कोविड-19 संक्रमण से बचाव संबंधी हिदायतों का विशेष रूप से ध्यान रखें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। बिना मास्क पहने कार्यालय आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि 30 अप्रैल से पूर्व बीएस-4 वाहन का पंजीकरण सुनिश्चित करें। अगर कोई भी वाहन डीलर अथवा वाहन मालिक 30 अप्रैल तक औपचारिकताएं पूर्ण नहीं करता तो उसके लिए विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed