{"_id":"60a904c58ebc3eb1f33b85cf","slug":"landsliding-near-khadamukh-road-block-chamba-news-sml371110187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुआं पुल के पास गिरी चट्टान, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुआं पुल के पास गिरी चट्टान, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-होली मार्ग पर खड़ामुख के पास दुआं पुल के समीप शनिवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। इससे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा सड़क पर बिखर गया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हो सकी जबकि, बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस सड़क पर कटिंग का कार्य चल रहा है लेकिन, ठेकेदार सही तरीके से कटिंग नहीं करवा रहा है। इसके चलते ऐसी समस्या पैदा हुई। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी, उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ है। मार्ग बंद होने से होली की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है। होली का संपर्क शेष विश्व से कट गया है। सड़क बंद होने के बाद होली में निर्माणाधीन परियोजनाओं की कई बड़ी गाड़ियों की आवाजाही भी थम गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप महाजन ने बताया कि मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है लेकिन, बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए समय लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहाड़ी दरकने से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। पुल को बडे़ वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है जबकि, क्षतिग्रस्त पुल की जगह नया बैली ब्रिज बनाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। यह बैली ब्रिज 15 मीटर के करीब होगा।