{"_id":"641ddfdeda90002b5f0c0735","slug":"landslide-threat-looms-over-luddu-village-chamba-news-c-19-1-98793-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लुड्डू गांव पर मंडराया भूस्खलन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लुड्डू गांव पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
Fri, 24 Mar 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड मैहला की लुड्डू पंचायत के लुड्डू गांव में जनवरी में हुई भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। गांव पर मंडरा रहे खतरे को लेकर बकायदा ग्रामसभा में इस बावत प्रस्ताव पारित करवाकर भूसंरक्षण अधिकारी को भी भेजा गया है। बावजूद इसके अभी तक भूमि कटाव को रोकने के लिए कोई भी प्रयास नहीं हो पाए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भू-संरक्षण अधिकारी से गांव के नीचे भूमि कटाव को रोकने और इसकी रोकथाम करने के लिए प्रोटेक्शन वर्क करवाने की मांग की है जिससे गांव को खतरा न हो।
ग्राम पंचायत लुड्डू के उपप्रधान रमेश कुमार, दिनेश कुमार, दीपक शंकर, रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, सनी और अजय कुमार ने बताया कि सड़क कटाई के कार्य के चलते जमीन की कटाई की गई। इसके बाद चार फीट तक डंगे भी लगाए गए लेकिन जनवरी में हुई बारिश से लोगों के उपजाऊ खेत धंस गए। बताया कि समय रहते इसकी सुध नहीं ली गई तो आने वाले समय में साथ लगता पूरा गांव जमींदोज हो सकता है। ग्रामसभा में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भूसंरक्षण अधिकारी के पास भूमि कटाव को रोकने के लिए भेजा गया है। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में प्रयास नहीं हो पाए हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की सुध लेने की मांग उठाई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। भूसंरक्षण अधिकारी को जल्द क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।