{"_id":"64b97c6f0cf416a9ec0a63c9","slug":"landslide-on-saluni-chamba-road-chamba-news-c-88-1-ssml1006-3527-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी-चंबा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, दो घंटे तक बाधित रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी-चंबा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, दो घंटे तक बाधित रही आवाजाही
Thu, 20 Jul 2023 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा में सपड़ाह के पास बंद पड़े तीसा मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
सलूणी/किहार (चंबा)। सलूणी-चंबा मार्ग पर सतेऊ मंदिर और कैला मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से यातायात बाधित हो गया है। गनीमत यह रही कि इसमें कोई वाहन या राहगीर चपेट में नहीं आया अन्यथा जान माल का भी नुकसान हो सकता था। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे जब वहां से वाहन गुजर रहे थे, तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए। इसे देख चालकों ने अपने वाहन पीछे ही खड़े कर दिए और पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के रुकने का इंतजार करने लगे। मगर इसी दौरान अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक कर सीधे सड़क पर आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
उधर, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विभागीय टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने कहा कि पहाड़ी दरकने से सलूणी-चंबा मार्ग बंद हो गया था, जिसे दो घंटे बाद बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
कई गांवों को तहसील मुख्यालय से कटा संपर्क
मेडा-जखराल और सलूणी-किलोड़ मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से उपमंडल सलूणी के सूरी, किलोड़, लुहाणी पंचायतों के दर्जनों गांवों का संपर्क एक सप्ताह से तहसील मुख्यालय समेत शेष विश्व से कट गया है। मार्गों के बंद होने से ग्रामीण अपने गंतव्यों की ओर पैदल ही रुख करने को मजबूर हैं। लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्री भी ग्रामीणों को पीठ पर उठाकर घंटों पैदल चलकर घरों तक पहुंचानी पड़ रही है। मेड़ा-जखराल, सलूणी-किलोड़ मार्गों के बंद होने से ग्राम पंचायत सूरी और किलोड़, लुहाणी के गांव गुठाण, चंडी, किलोड़, सूरी, इच्छलोई, जडोह, पिश्माड़, फिसला, भगोता, बंजवाड, रबाणी, बिसुबग, रौण, निमाड, चमडेउ, बंजली, जखराल प्रथम, द्वितीय और तृतीय के बाशिंदों की मुसीबतें काफी बढ़ गई है।