फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide in Kolhari Panchayat, threat to the house

कोल्हड़ी पंचायत में भूस्खलन, मकान को खतरा

Sat, 08 Jan 2022 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Kolhari Panchayat, threat to the house
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत कोल्हड़ी में भारी बारिश से एक मकान को खतरा हो गया है। दो साल पहले लोनिवि ने इस जगह सड़क के लिए कटिंग की थी। उस दौरान परिवार ने अपने घर को बचाने के लिए डंगा लगाने की मांग की थी। वहीं, अधिकारियों ने शीघ्र डंगा लगाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन, दो साल पूर्ण होने के उपरांत भी यहां डंगा नहीं लग पाया। तीन दिन पहले हुई भारी बारिश से मकान के साथ भूस्खलन हो गया, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

मकान मालिक अमर चंद ने बताया कि वह अपने घर को बचाने के लिए कई बार लोनिवि और प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुका है। इतना ही नहीं, इस संदर्भ में मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा चुका है लेकिन, अभी तक इस दिशा में सरकार और विभाग ने कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए हैं। यही कारण है कि उसका मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उनके घर को बचाने के लिए जल्द डंगा लगाया जाए।
विज्ञापन

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द घर को बचाने के लिए डंगा लगाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed