फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   landslide

खरल पंचायत के पटेरनी गांव को भूस्खलन से पैदा हुआ खतरा

Fri, 03 Apr 2020 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
landslide
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खरल के गांव पटेरनी को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान गांव के साथ भूस्खलन हो गया। इससे गांव के आधा दर्जन मकानों में रहने वाले परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। समय रहते मकानों को बचाने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में भारी नुकसान हो सकता है। घिंद्रो राम, केसरू, अशोक कुमार, सतीश कुमार, संदीप कुमार और दीप राज के घरों को सबसे ज्यादा खतरा है लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इन लोगों के घरों को भूस्खलन से बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर इन परिवारों में प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य किशोरी लाल और पंचायत प्रधान माधो राम ने बताया कि गांव के साथ सड़क निर्माण का कार्य चला हुआ था। इसके चलते वहां कटिंग भी गई है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण गांव के साथ जहां सड़क की कटिंग हुई थी, वहां पर भूस्खलन हो गया। इसके चलते पूरे गांव को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने जिला और स्थानीय प्रशासन के साथ लोनिवि से मांग की है कि इस गांव को भूस्खलन से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि कानूनगो और पटवारी को गांव का मौका करने के लिए भेजा गया है। लोनिवि को निर्देश देकर गांव के साथ डंगा लगाया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि धारा 144 हटने के बाद तुरंत गांव के साथ डंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed