फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landlords and shopkeepers who do not give door to door garbage will be measured

Chamba News: शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा न देने वाले गृह मालिक व दुकानदार नपेंगे

Sun, 18 Dec 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Landlords and shopkeepers who do not give door to door garbage will be measured
चंबा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान में सहयोग न करने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चंबा ने इस बारे रणनीति तैयार कर ली है। डोर टू डोर कूड़ा न देने वाले दुकानदारों और गृह मालिकों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

अगर नोटिस के बाद भी लोग सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई के तहत उचित जुर्माना भी किया जाएगा। नगर परिषद चंबा की ओर से इस तरह के आदेश जारी करने का मकसद शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना है, ताकि शहर का हर वार्ड संपूर्ण स्वच्छ रह सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले साल से नगर परिषद चंबा ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान कार्यान्वित किया है। इसके तहत गृह मालिक और दुकानदार कूड़ा सफाई कर्मियों के हवाले करते हैं। सुबह करीब आठ बजे से लेकर दस बजे तक हर वार्ड में सफाई कर्मी घर द्वार पहुंचते हैं। मगर शहर में करीब तीन सौ गृह मालिक और दुकानदार ऐसे हैं, जो इस अभियान में सहयोग नही कर रहे हैं। वार्ड पार्षदों के जरिये यह आंकड़ा एकत्रित किया गया है। अब नगर परिषद इन वार्डों में विशेष निगरानी करेगा, अगर गृह मालिक और दुकानदार कूड़ा नहीं देते है तो उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के तहत जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हैं ग्यारह वार्ड
नगर परिषद चंबा के दायरे में ग्यारह वार्ड हैं। इनमें सुल्तानपुर और हरदासपुरा सबसे बड़े वार्ड हैं। इसके अलावा जुलाहकड़ी, धड़ोग, कसाकड़ा, सपड़ी, चौंतड़ा, हटनाला, चौगान, जनसाली और सुराड़ा वार्ड हैं। नगर परिषद की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए पचास रुपये से लेकर 200 रुपये तक शुल्क तय किया गया है।

कोट
-शहर को साफ सुथरा रखने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया गया है। कहा कि जो लोग कूड़ा नहीं दे रहे हैं। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है। -नीलम नैयर, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed