{"_id":"6224ddcbdfda383bf03bd051","slug":"land-available-18-anganwadi-centers-will-soon-get-buildings-chamba-news-sml4017307116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन उपलब्ध: 18 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेंगे अपने भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन उपलब्ध: 18 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेंगे अपने भवन
विज्ञापन
Land available, 18 Anganwadi centers will soon get buildings
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही अपने भवन मिलेंगे। इस संदर्भ में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में नौ केंद्रों का निर्माण शुरू हो चुका है। शेष नौ केंद्रों का निर्माण बर्फबारी की वजह से शुरू नहीं हुआ है।
इन केंद्रों का निर्माण कार्य भी आगामी दिनों भविष्य में शुरू हो जाएगा। जिन केंद्रों के पास अपनी जमीन उपलब्ध हुई है, वहां भवन निर्माण करवाया जा रहा है। वर्तमान में यह 18 केंद्र किराए के भवन में चल रहे हैं। इससे मूलभूत सुविधा से नौनिहाल वंचित रह रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा को केंद्र सरकार ने एस्पिरेशनल जिला की सूची में शामिल किया है। इसके तहत जिला के विकास के लिए सरकार की ओर विशेष बजट का प्रावधान किया जा रहा है।
एक करोड़ की राशि नीति आयोग की ओर से 18 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए मिली है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए सात लाख 13 हजार रूपये की राशि व्यय की जाएगी। विभाग की ओर से शेष बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। ताकि इन भवनों के निर्माण में बजट रूकावट न बने। प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यह कार्य ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाया जा रहा है
विज्ञापन
विस क्षेत्र चंबा, भटियात और डलहौजी को चार-चार भवन
चंबा विस क्षेत्र के तहत मेंगल, धार, उटीप, अगारूई, भटियात में कालुगंज, कुड्डी, हल्देहड़, गोदरा, डलहौजी विस क्षेत्र के छुद्रा-2, जन्दरेड़ा, बाड़ी, गुलेल, चुराह विस के तहत भटमोआ, बलवास, साहरन और भरमौर विस क्षेत्र के तहत धरवेटा, गाडीयाड़ा और सामरा में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।
निर्माण प्रक्रिया जारी: बालकृष्ण
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि नीति आयोग से मिली राशि से जिला में 18 आंगनबाड़ी केंद्रों को नए भवन मिलेंगे। यह प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन के निर्माण पर सात लाख 13 हजार रुपये की राशि व्यय होगी।