फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kuthan's team defeated Luhani and Devgabi defeated Sushil Eleven.

Chamba News: कुठाण की टीम ने लुहाणी और देवगाबी ने सुशील इलेवन को हराया

Sun, 26 Oct 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kuthan's team defeated Luhani and Devgabi defeated Sushil Eleven.
सिहुंता में धान कटाई करती महिलाएं: जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। क्षेत्र में अंकित शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने किया। इस दौरान दाे मुकाबलों में कुठाण की टीम ने लुहाणी और देवगाबी की टीम ने सुशील इलेवन को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच कुठाण और लुहाणी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कुठाण ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लुहाणी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए। टीम की ओर से कमलेश ने 30 और रवि ने 20 रन बनाए। कुठाण की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राकेश ने तीन विकेट, केके, मनु और देवेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुठाण टीम ने मात्र आठ ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से मनु ने 25, शशि ने 30 और हेमंत ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच सुशील इलेवन और देवगाबी के बीच खेला गया। सुशील इलेवनने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए। टीम की ओर से बंटी ने 70 और अक्षय ने 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवगाबी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 120 रन बनाकर जीत दर्ज की। देवगाबी की ओर से अक्षु ने 25 और जनक ने 40 रन बनाए। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मदन ठाकुर ने आयोजकों को 5,100 की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपप्रधान अनिल ठाकुर, प्रवीण कुमार, सुमीत शर्मा, कर्म सिंह और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed