{"_id":"65316648f623d21145068567","slug":"krasna-lab-is-increasing-the-problem-giving-immediate-report-after-a-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-10162-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आफत बढ़ा रही क्रस्ना लैब, एक दिन बाद दे रही तुरंत मिलने वाली रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आफत बढ़ा रही क्रस्ना लैब, एक दिन बाद दे रही तुरंत मिलने वाली रिपोर्ट
Thu, 19 Oct 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में खुलीं क्रस्ना लैब मरीजों के लिए आफत बन चुकी हैं। मरीजों को टेस्ट के एक दिन बाद रिपोर्ट दी जा रही है।
कई बार मरीजों को दो से तीन दिन बाद भी रिपोर्ट मिल रही है। इस वजह से इलाज में देरी हो रही है। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों में क्रस्ना लैब ने मात्र सैंपल लेने के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। यहां सिर्फ मरीजों के खून के नमूने लिए जाते हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भरमौर चौक स्थित संचालित प्रयोगशाला में भेजा जाता है। रोजाना 400 से 500 सैंपल की एक साथ जांच की जाती है। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल तीसा, भरमौर सहित अन्य अस्पतालों से सैंपल लेकर लैब के कर्मचारी बसों या अन्य वाहनों से चंबा भेज देते हैं। भरमौर चौक में जब जिले भर से आने वाले सैंपल एकत्रित हो जाते हैं तो प्रयोगशाला में इनकी जांच शुरू की जाती है।
तीमारदारों में शक्ति प्रसाद, जय सिंह, रवि कुमार, केवल, सुनील कुमार, हंसराज और सुरेंद्र और भाग चंद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की क्रस्ना लैब में रोजाना 200 से अधिक मरीज अपने सैंपल देते हैं। बहुत कम मरीज ऐसे होते होंगे, जिन्हें एक ही दिन में सैंपल की रिपोर्ट दी जाती है। इसके अलावा लैब में सभी प्रकार के टेस्ट नहीं किए जाते। इसको लेकर भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जहां क्रस्ना लैब से कलेक्शन सेंटर बनाए हैं, वहां सैंपलों की जांच करने के लिए मशीनें भी स्थापित करवाई जाएं। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्रस्ना लैब को मरीजों की सैंपल रिपोर्ट शीघ्र जारी करने के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
--