{"_id":"627bedb03d0f0a0a544f7369","slug":"kiyani-school-will-host-the-competition-chamba-news-sml408520566","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियाणी स्कूल करेगा प्रतियोगिता की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कियाणी स्कूल करेगा प्रतियोगिता की मेजबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। जोन चंबा (छात्र वर्ग) की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी को दी गई।
जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने छात्र वर्ग के लिए 7 से 10 जून और छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 23 से 26 अगस्त प्रस्तावित तिथि निर्धारित की है। बुधवार को जिला स्कूली क्रीड़ा संघ (उच्च) की बैठक बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने की।
इसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें जितेश्वर सूर्या को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि नरेंद्र भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश चौणा और मनीष कुमार को सदस्य और अजय चौहान को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विभिन्न प्रकार के फंडों के बारे में कार्यालय अधीक्षक ग्रेड-1 नरेश दत्त शर्मा ने जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान सहित स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।