फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kirtan court decorated in gurudwaras, made the sangat happy

गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार, संगत को किया निहाल

Fri, 19 Nov 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Kirtan court decorated in gurudwaras, made the sangat happy
अर्जुन नगर गुरूद्वारा जुलाहकड़ी में शबद-कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : Chamba
चंबा। गुरु नानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव पर चंबा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सभा जुलाहकड़ी में गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले शुक्रवार को सुबह अखंड पाठ का आयोजन किया गया। उसके बाद कीर्तन दरबार सजा। इसमें भाई शमशेर सिंह जालंधर वाले और भाई दविंद्र सिंह-शिवतिंद्र सिंह रागी जत्थे ने शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जबकि रात्रि कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन के निर्देशानुसार आतिशबाजी भी की गई। प्रबंधन समिति के महासचिव सतनाम ने बताया कि हर साल दिवाली के पंद्रह दिन बाद यानी कार्तिक की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस दिन सभी एकत्रित होकर गुरु देव की पूजा अर्चन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार शहर में हेलीकाप्टर से फूल वर्षा करवाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु परब के मौके पर गुरुद्वारे को फूल मालाओं और बिजली की रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। जनसाली स्थित गुरुद्वारे में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed