फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kihar's Frasbean is being sold for five to eight rupees per kg.

Chamba News: पांच से आठ रुपये किलो बिक रही किहार की फ्रासबीन

Sun, 28 Jul 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kihar's Frasbean is being sold for five to eight rupees per kg.
किहार (चंबा)। किहार सेक्टर में शुरुआती दौर में 60 से 70 रुपये किलो बिकने वाली फ्रासबीन के दाम लुढ़क कर मात्र पांच से आठ रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। बुरी तरह फ्रासबीन के दाम टूटने के कारण किसानों के चेहरे पर निराशा छा गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दो दिन पहले फ्रासबीन के दाम 28 से तीस रुपये प्रतिकिलो मिल रहे थे, लेकिन अब बहुत कम मिल रहे हैं। इससे उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सीजन के शुरुआती दौर में फ्रासबीन के बेहतरीन दाम मिले थे। इससे उन्हें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी-खासी आमदनी हो जाएगी, लेकिन एकाएक दाम लुढ़कने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। दाम अचानक कम होने का कारण अन्य क्षेत्रों से फ्रासबीन की आपूर्ति होना बताया जा रहा है। ऐसे में किहार क्षेत्र में पहुंचने वाले व्यापारी कम दाम लगाकर किसानों की फ्रासबीन खरीद रहे है। किसान सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, महिंद्र सिंह, उत्तम चंद, मान सिंह, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद हुसैन, यासीन मोहम्मद, मोहम्मद अशरफ और जावेद खान ने बताया कि दो दिन पहले 28 से तीस रुपये किलो फ्रासबीन के दाम थे, मगर अब यह बेहद कम हो गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed