{"_id":"5dfe4cc78ebc3e87d53c3dd3","slug":"khjjiar-tourist-chamba-chamba-news-sml3184501122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के बीच पर्यटन स्थल खज्जियार में अठखेलियां कर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के बीच पर्यटन स्थल खज्जियार में अठखेलियां कर रहे पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। शनिवार को भी पर्यटकों की कई टोलियां यहां पहुंची। पर्यटकों ने मैदान में गिरी बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इसके साथ ही आकर्षक नजारों का आनंद लिया। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित होने से पर्यटक वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंच रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ पर्यटकों की आवाजाही से ऑफ सीजन के दौरान मुर्झाए दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आगामी एक सप्ताह अगर मौसम साफ रहता है, तो पर्यटकों की संख्या खज्जियार में और बढ़ेगी। शनिवार को पहुंचे पर्यटक जालंधर से रवि नारायण, दिल्ली से अभिषेक और उनका परिवार, लुधियाना से अमित ने बताया कि पिछले दिनों हिमाचल के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में घूम रहे हैं।
उन्होंने बताया कि खज्जियार में भी इस बार दिसंबर माह में काफी बर्फबारी हुई है। यहां आकर काफी अच्छा लगा। वहीं दुकानदार राकेश कुमार, बबलू राम, सुरेंद्र कुमार, अमरेश कुमार और सुनील कुमार का कहना है कि खज्जियार में 13 दिसंबर को हिमपात हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने काफी कम समय में मार्ग बहाल किया। खज्जियार लक्कड़मंडी मार्ग बर्फबारी के बाद अवरुद्ध है। ऐसे में पर्यटक वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंच रहे हैै। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों मौसम साफ रहने पर कारोबार और बेहतर होगा।