फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   khajjiar lakkarmandi road blocked due to snowfall from 20 days

खज्जियार लक्कड़मडी मार्ग से बर्फ हटाने के लिए नहीं जुटी मशीन

Sun, 02 Feb 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
khajjiar lakkarmandi road blocked due to snowfall from 20 days
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर बीस दिनों के बाद भी वाहनों की आवाजाही बाधित है। इसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि लोक निर्माण विभाग डलहौजी ने मार्ग को बहाल करने के लिए मशीन तक नहीं लगाई है। ऐसे में मार्ग जल्द बहाल होने की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन

मार्ग पर करीब तीन फीट तक बर्फ जमी है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पर्यटकों को वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंचना पड़ रहा है। इसके लिए पर्यटकों को दिक्कतें पेश आ रही है। खज्जियार पहुंचने के लिए उन्हें अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस बार सर्दियों में खज्जियार लक्कड़मंडी अवरुद्ध ही रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी प्रकाश, राजकुमार, सुनील कुमार, जयराम, सन्नी कुमार और बबलू कुमार का कहना है कि उक्त मार्ग से पर्यटक आसानी से खज्जियार पहुंचते हैं। मगर यह मार्ग बंद होने के कारण खज्जियार में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मार्ग को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि कांगड़ा चंबा जोन के मुख्य अभियंता संजय कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे, कि मार्ग केे जल्द बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed