{"_id":"5d25c47f8ebc3e6d1425e5ee","slug":"khajjiar-garbage-collection-chamba-news-sml29990614","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में गीले कचरे से बनाई जाएगी केंचुआ खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में गीले कचरे से बनाई जाएगी केंचुआ खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार में कूड़े को निष्पादित करने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से कूड़ा संयंत्र प्लांट स्थापित किया है। इसमें सूखे कचरे को जलाकर निष्पादित होगा। जबकि गीले कचरे का इस्तेमाल केंचुआ खाद बनाने के लिए किया जाएगा। खाद तैयार होने के बाद इसे नर्सरी में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे एक ओर खज्जियार से कूड़े की समस्या खत्म होगी। वहीं वन्य प्राणी विभाग को नर्सरी में पौधे तैयार करने के लिए केंचुआ खाद मिल जाएगी।
प्लांट को लगाने के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। सोसायटी के सहयोग इस प्लांट को स्थापित किया गया है। खज्जियार में पहले गीले कचरे को निष्पादित करने की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं थी। गीले कचरे को नाले में फेंक दिया जाता था। इससे वातावरण को नुकसान पहुंच रहा था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
लोगों का कहना है कि कचरा खत्म होने से खज्जियार साफ और स्वच्छ रहेगा। डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि कूड़ा निष्पादन को लेकर खज्जियार में प्लांट स्थापित कर दिया गया है। गीले कचरे से केंचुआ खाद बनाने की योजना तैयार की गई है। खाद बनने पर इसका इस्तेमाल विभाग की नर्सरी में किया जाएगा।