{"_id":"66151c1b9c45efb13a0009c4","slug":"khajjiar-can-be-reached-from-sultanpur-in-half-an-hour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122262-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुल्तानपुर से आधे घंटे में पहुंच सकेंगे खज्जियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुल्तानपुर से आधे घंटे में पहुंच सकेंगे खज्जियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर-खज्जियार मार्ग सुधारीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू
लोक निर्माण विभाग ने शेष कार्य का नए ठेकेदार को सौंपा टेंडर
31 मार्च 2025 तक कार्य पूरा करने का ठेकेदार को दिया है समय
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। सुल्तानपुर से खज्जियार पहुंचने में अब पर्यटकों को ज्यादा समय नहीं लगेगा। मात्र आधे घंटे में पर्यटक सुल्तानपुर से खज्जियार पहुंच जाएंगे। सुल्तानपुर से खज्जियार मार्ग का कार्य अब युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने शेष रहे कार्य को नए ठेकेदार को सौंप दिया है। इसके लिए 31 मार्च 2025 तय सीमा निर्धारित की गई है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को इस अवधि तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार ने भी कार्य को तेज गति से शुरू कर दिया है। इस मार्ग का सुधारीकरण होने से कम समय में पर्यटक और आम लोग खज्जियार से सुल्तानपुर पहुंच सकेंगे।
जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर करीब 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसमें से सात करोड़ का कार्य पूर्व ठेकेदार ने किया है। जबकि काम में लेटलतीफी के चलते इस ठेकेदार को हटाकर अब नए ठेकेदार को टेंडर दिया है। ठेकेदार ने टेंडर मिलते ही अब कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सुल्तानपुर से खज्जियार की दूरी करीब 24 किलोमीटर है। बस से करीब डेढ़ घंटा लगता है जबकि अन्य वाहन एक घंटे के भीतर खज्जियार पहुंच पाते हैं। इस मार्ग के सुधारीकरण और चकाचक होने के बाद यह समयावधि कम हो जाएगी। जहां बस एक घंटे में खज्जियार पहुंचेगी तो वहीं, दूसरी तरफ अन्य वाहन मात्र आधे घंटे में खज्जियार से सुल्तानपुर पहुंचेंगे। इससे पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि नए ठेकेदार को टेंडर सौंप दिया गया है। कहा कि करीब नौ करोड़ की राशि इस कार्य पर खर्च होगी। कहा कि आगामी वित्त वर्ष तक यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य ठेकेदार को दिया गया है। इससे मार्ग पूरी तरह चकाचक हो जाएगा।