फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Keeping an eye on forest cutters in snowfall

Chamba News: बर्फबारी में वनकाटुओं पर रखी जा रही नजर

Wed, 18 Jan 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Keeping an eye on forest cutters in snowfall
चुराह वन मंडल की टीम जंगलो की रखवाली को लेकर गश्त करते हुए।
वन विभाग ने रात को जंगलों में बढ़ाई गश्त
विज्ञापन

बैरियर पर की जा रही हर वाहन की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बर्फबारी का फायदा उठाकर रात को जंगलों में अवैध शिकार और कटान करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए वन विभाग सतर्क हो गया है। रात को जंगलों में गश्त के साथ विभिन्न बैरियरों से गुजरने वाले वाहनों की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है।
ऐसी बीटों में सबसे ज्यादा निगरानी रखी जा रही है जहां पर देवदार के पेड़ों के साथ वन्य जीवों की संख्या अधिक है। क्योंकि ऐसे जंगलों में शिकार और वनकाटु सर्दियां आने का इंतजार करते रहते हैं। बर्फबारी होने पर जंगल के भीतर पेड़ों को काटना और वन्य जीवों का शिकार करना उनके लिए आसान होता है। इसके चलते हर वर्ष सर्दियों में देवदार के पेड़ों का अवैध कटान होता है। इसके साथ ही जंगली जानवरों का शिकार भी किया जाता है लेकिन इस बार वन विभाग पूर तरह सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

चांजू, मैहला, जोत, हिमगिरी, कुगति, पांगी, जुम्महार सहित अन्य क्षेत्रों में रात को गश्त बढ़ा दी गई है क्योंकि इन क्षेत्रों में देवदार के पेड़ों सहित वन्य जीवों की संख्या भी अधिक है। वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वन रक्षक नियमित रूप से रात को गश्त कर रहे हैं। वहीं टीमों के कार्यों की जांच करने के लिए वनमंडलाधिकारी भी रात को पहुंच रहे हैं। जिन जंगलों में मौजूदा समय में बर्फबारी हुई है उन जंगलो में जाकर संबंधित वन रक्षक नियमित गश्त कर रहे हैं। गश्त के दौरान अपनी सेल्फी लेकर उन्हें अपने उच्चाधिकारी को भी भेजनी पड़ रही है। इसके अलावा रात को जहां पर भी विभागीय टीम पेट्रोलिंग करने जाती है उसकी फोटो लेकर उन्हें अपने अधिकारी को भेजनी पड़ रही है। यही कारण है कि अभी तक सर्दियों में अवैध कटान और शिकार के मामले देखने को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों में अवैध कटान और शिकार को रोकने के लिए विभागीय टीमें रात को गश्त कर रही हैं। बैरियर पर रात को गुजरने वाले हरेक वाहनों की जांच की जा रही है। अवैध कटान और शिकार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। -अमित शर्मा, वनमंडलाधिकारी चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed