{"_id":"5e3852fc8ebc3e4b36326aef","slug":"kariyna-wheel-open-bus-chamba-chamba-news-sml3231464165","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां बाजार में निजी बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां बाजार में निजी बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर करियां बाजार के समीप चलती निजी बस का टायर निकल गया। गनीमत रही कि चालक ने मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टाल दिया। यह घटना सोमवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पेश आई।
गनीमत रही कि चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस को अनियंत्रित नहीं होने दिया। बस इस दौरान करीब बीस यात्री सवार थे। हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बीच मार्ग पर बस खराब होने से यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। इसके बाद लोगों ने बस को धक्का लगाकर एक तरफ किया। इसके बाद यातायात बहाल पाया।
ग्रामीण संजीव कुुमार, करण कुमार, अजय कुुमार, सुरेश कुमार, अरुण कुमार और श्याम सिंह ने बताया कि करियां के समीप हाईवे की हालत काफी खराब है। सड़क पर गहरे गड्ढे पड़े है। ऐसे में वाहनों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि से जल्द मार्ग की हालत सुधारने के लिए एनएच प्रबंधन को आदेश जारी किए जाएं।