{"_id":"223e6f3936579be1160fb5c3aa19ac30","slug":"jungke-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग ने डराये फाट और अर्की गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग ने डराये फाट और अर्की गांव के लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 21 Nov 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबायली क्षेत्र भरमौर की खणी पंचायत के लोगों ने शनिवार की पूरी रात डर, भय और जागते हुए काटी। इन दोनों गांवों के साथ लगती पहाड़ी पर सूखी घास में लगी आग हवा के लपटों के साथ लगातार इन दोनों गांवों की ओर बढ़ी जा रही थी। हाल ही में लोगों ने यहां पर खेतों में अपनी फसल को काटा है।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे से ही ग्रामीणों ने आसपास सुरक्षा चक्र बनाना शुरू कर दिया था। इसके लिए लोगों ने गांव से सुरक्षित दूरी पर सभी प्रकार की ज्वलनशील वस्तुओं को हटा दिया ताकि आग इस सुरक्षा घेरे को लांघ कर अंदर न आ सके लेकिन फिर भी रह रह कर आ रहे हवा के झोंके आग से पैदा हो रही गर्म राख व हवा के साथ-साथ जलते हुए अवशेष इन दोनों की गांवों की ओर धकेलते रहे।
विज्ञापन
खणी पंचायत के यह दो गांव फाट और अर्की पहाड़ की ढलान पर स्थित हैं। इन दोनों गांवों के चारों ओर लोगों के खेत और चारागाहें हैं जिसमें मौजूद सूखे घास और फसल के अवशेषों की ज्वलनशीलता यहां के ग्रामीणों के लिए पूरी रात परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
इनसेट...
टीम भेजी है मौके पर : विभाग
वन परिक्षेत्र अधिकारी बाल कृष्ण ने कहा कि मौके पर वन विभाग की टीम को भेज दिया गया है। इसके अलावा पंचायती स्तर पर भी आपदा प्रबंधन दल सक्रिय है। आग की लपटों के पहुंचने से पहले दोनों गांवों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने की निर्देश जारी कर दिए गए थे।