फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JP Nadda will address from historic Chaugan

Chamba News: ऐतिहासिक चौगान से संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda will address from historic Chaugan
ऐतिहासिक चौगान से संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
18 मई को है राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्तावित दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐतिहासिक चौगान में पंडाल बनाने के लिए सामान पहुंच चुका है। वहीं, दूसरी तरफ भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे हैं। 18 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंबा पहुंचेंगे और मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। गौरतलब है कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें चार विधानसभा क्षेत्र सदर चंबा, डलहौजी, भटियात और चुराह चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट के तहत हैं। जबकि, भरमौर मंडी संसदीय सीट के तहत आता है। कुल मिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed