चंबा। निजी क्षेत्र में युवाओं के पास रोजगार का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय रंगमहल चंबा में सोमवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एलीना ऑटो इंडस्ट्रीज मोहाली की ओर से टर्नर, मशीनिस्ट फिटर, सीएनसी ऑपरेटर के 60 पदों को भरा जाएगा। मासिक वेतन 10 हजार रखा गया है।
इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों को जहां बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में कोरोना महामारी की पालना के लिए व्यवस्था बनाई गई है। कहा कि सुबह 11 बजे साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी।