{"_id":"6487530e2bd28db67e028116","slug":"job-opportunity-for-unemployed-in-private-company-chamba-news-c-88-1-ssml1004-831-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बेरोजगारों को निजी कंपनी में नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बेरोजगारों को निजी कंपनी में नौकरी का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के 200 शिक्षित बेरोजगारों को जल्द रोजगार मिलेगा। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कॅरिअर सेंटर बालू में 15 जून को सुबह 11ः00 बजे परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार में दो निजी कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 200 पद भरे जाएंगे।
एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर, प्रोडक्शन और एसोसिएट के पद भरे जाएंगे। इनके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई और मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 11,000 से 15,500 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह एनआईआईटी लिमिटेड की ओर से आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद भरे जाएंगे। इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए 20 से 25,000 रपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण सहित तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।