फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Job opportunity for 120 youth of the district

Chamba News: जिले के 120 युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Mon, 29 Jan 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity for 120 youth of the district
चंबा। जिले के 120 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। बिलासपुर की निजी कंपनी हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए सुरक्षा गार्ड के पद भरेगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिला चंबा में 5, 6 और 7 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी, जिला रोजगार कार्यालय चंबा और उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार से पहले युवाओं को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। बिलासपुर की निजी सुरक्षा कंपनी चुवाड़ी, चंबा और सुंडला में कैंपस साक्षात्कार लेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो और स्नातकोत्तर रखी गई है। 21 से 37 वर्षीय बेरोजगार युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने दी।

कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा। प्रत्येक आवेदन को अलग लॉगइन आईडी बनाने के बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। दिए गए क्यूआर कोर्ड को स्कैन करने के बाद ही वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक शैक्षणिक योगिता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित रहें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed