{"_id":"68ebe19d24ea9b9c0009c18d","slug":"jiya-thakur-and-mohammad-gawas-finished-first-in-the-1500m-race-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163573-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिया ठाकुर और मोहम्मद गवास 1500 मीटर दौड़ में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिया ठाकुर और मोहम्मद गवास 1500 मीटर दौड़ में रहे अव्वल
Sun, 12 Oct 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ लगाने के दौरान तैयार खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में बाल स्कूल की मेजबानी में जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान 1500 मीटर दौड़ में डलहौजी स्कूल की जिया ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की कृतिका ने दूसरा और अथेड़ की सपना ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जडेरा स्कूल के मोहम्मद गवास ने पहला स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ के इसी वर्ग में मलाल स्कूल के विकास कुमार ने दूसरा और बाल विद्यालय चंबा के दीपक कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि तीन दिन तक एथलेटिक्स मुकाबले और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। रविवार को चौगान स्थित कलामंच में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग चंबा के उपनिदेशक विकास महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होती है। खेल से युवाओं का सकारात्मक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रहता है, वहीं नशे जैसी कुरीतियों से भी दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।