फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jeep accident two injured

चंबा-जोत मार्ग पर गेट के पास पिकअप दुर्घटना में दो लोग हुए घायल

Wed, 09 Oct 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
jeep accident two injured
खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर गेट के पास जीप दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान युगल कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी गांव सारना डाकघर भटियात और केवल पुत्र पृथी पाल निवासी गांव घरेड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह बुधवार तड़के भरमौर से जीप में सवार होकर भटियात की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को युगल कुमार चला रहा था। जब उनकी गाड़ी गेट के पास पहुंची तो गाड़ी ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित सड़क पर पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से घायलों को निजी वाहन के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल में हादसा होने के कारणों को लेकर छानबीन की। इसके साथ ही मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हादसे के कारणों को तलाश करने के लिए छानबीन कर रही है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गेट के पास जीप दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed