{"_id":"604f89cd8ebc3e76a43de14c","slug":"jbt-teacher-suspended-for-missing-school-chamba-news-sml364349576","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद रहने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद रहने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। प्राथमिक पाठशाला सुकरैणा प्रथम से नदारद रहने वाले अध्यापक को विभाग ने निलंबित कर दिया। विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान अध्यापक स्कूल से नदारद पाया गया था। लिहाजा, विभागीय टीम ने मामले की गहनता से जांच करने के बाद यह कार्रवाई की है। विभाग ने अध्यापक को हेडक्वार्टर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में आगामी आदेशों तक तैनात किया है। निलंबन की अवधि तक अध्यापक यहीं पर रहेगा।
अध्यापक बिना पूर्व सूचना और विभागीय अनुमति के अवकाश पर नहीं रह सकेगा। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि विभागीय टीम ने प्राथमिक पाठशाला सुकरैणा प्रथम का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात जेबीटी अध्यापक नदारद था। टीम ने विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद अध्यापक को शो-कॉज नोटिस जारी किया।
शो-कॉज नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अब विभाग की ओर से जेबीटी अध्यापक को निलंबित करते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा में तैनात किया गया है। अध्यापक बिना पूर्व सूचना और पूर्व अनुमति के अवकाश तक नहीं ले सकेगा।