फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JBT teacher suspended for financial irregularities

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में जेबीटी शिक्षक सस्पेंड

Thu, 26 Aug 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
JBT teacher suspended for financial irregularities
चंबा। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में केंद्रीय प्राथमिक स्कूल भजोत्रा में तैनात जेबीटी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। निलंबित अध्यापक का हेडक्वार्टर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा निश्चित किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूल के लिए मुख्यमंत्री स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 15 लाख की राशि जारी की गई। शिकायतकर्ता के मुुताबिक जारी ग्रांट को गलत तरीके से निकाला गया और अध्यापक ने राशि निकलवाने के लिए पूर्व एसएमसी अध्यक्ष के हस्ताक्षर तक कर दिए। शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर की। शिकायत के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने इस मामले की जांच के लिए जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जेबीटी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि, आगामी जांच अब भी जारी है। गौरतलब है कि योजना के तहत स्कूलों में जहां मरम्मत कार्य होने थे, वहीं कंप्यूटरों की खरीद सहित सिविल कार्य भी किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुधीर सहगल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में घिरे भजोत्रा स्कूल के जेबीटी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत हुए कार्यों की पैमाइश के लिए एसएसए (समग्र शिक्षा अभियान) के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed