फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jaundice in three children chamba rinda

लंबे समय से पानी की टंकी नहीं की गई साफ, तीन बच्चों में पाए गए पीलिया से ग्रसित

Mon, 10 Feb 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
jaundice in three children chamba rinda
चंबा। ग्राम पंचायत रिंडा के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनेई में शिक्षा ग्रहण कर रहे तीन विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आ गए हैं। इस बात का खुलासा स्थानीय वार्ड सदस्य सहित स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने किया है। प्रारंभिक दृष्टि में अभिभावकों में स्कूल की पानी की टंकी की नियमित रूप से सफाई न होना इसका कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बीते दिनों आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल प्रशासन को टंकी साफ करने की भी बात कही थी। मगर स्कूल प्रशासन ने पानी की टंकी को साफ नहीं किया। इस लापरवाही के चलते तीन बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए हैं। इनमें से दो बच्चों में जहां माइनर लक्षण पाए गए हैं वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन बच्चे को सोमवार को छुट्टी हुई है। पीलिया का मामला सामने आने से अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आईपीएच विभाग की ओर से यहां सीधे नल की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य अनिल कुमार, रजिंद्र कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार और संजीव कुमार का कहना है कि स्कूल प्रशासन नियमित अंतराल के बाद भी पानी की टंकी को साफ नहीं किया। जबकि जनशक्ति विभाग की ओर से निर्देश दिए गए थे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच की जाए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों से जवाब तलब किया जाए। आईपीएच विभाग के जेई पंकज कुमार का कहना है कि स्कूल प्रशासन टंकी को साफ करवाने के लिए हिदायत दी गई थी। इसके साथ ही अलग से नल भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी की सफाई के लिए विभाग टीम भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच की जाएगी और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed