फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   janta curfew in chamba

जनता कर्फ्यू को लेकर चंबा तैयार, अधिकारियों ने लोगों से किया आह्वान

Sat, 21 Mar 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
janta curfew in chamba
चंबा। जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए चल रही जंग के तहत रविवार को जनता कर्फ्यू होगा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज चंबा स्थित सिविल सप्लाई की दुकानों के अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहेगी। व्यापार मंडल चंबा ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए यह निर्णय लिया है। बहरहाल, शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार के बाद भी मात्र चंबा में जरूरी दुकानें ही खुली रहेंगी। प्रशासनिक आदेश न मिलने तक जिला चंबा में इस प्रकार की व्यवस्था रहेगी। रविवार को जिला मुख्यालय चंबा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे दूध, अंड्डा, ब्रेड, फल-सब्जियों की आपूर्ति पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू होगा। इसके प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को पुलिस विभाग ने लोगों को धारा 144 लागू होने के बारे में सूचित किया। इस दौरान चार से पांच लोगों से अधिक एकत्रित न होने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूरा दिन भर नगर परिषद और अन्य के सहयोगों से गाड़ियों में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही रविवार को निर्धारित जनता कर्फ्यू के लिए जरूरी निर्देश भी जारी किए।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार को भी कर्फ्यू रह सकता है। जरूरी हुआ तो राशन, मेडिकल स्टोर और सब्जी विक्रेताओं की दुकानें ही खुली रहेंगी। जबकि कपड़ा, मनियारी सहित ज्वैलर्स की दुकानें बंद रखने के आदेश प्रशासन ने व्यापार मंडल चंबा को जारी किए हैं। कर्फ्यू के दौरान रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से बाधित रहेगी।
इस संदर्भ में एचआरटीसी व निजी बस ऑपरेटर यूनियन को आदेशित कर दिया है। प्रशासन की ओर से जिला के हर बाशिंदे से जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग की अपील की जा रही है। ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी को फैलने से रोका जा सके। इससे पहले उपायुक्त चंबा ने न्यू बस स्टैंड चंबा में जाकर निरीक्षण किया। बसों में सवार यात्रियों से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान लोगों ने भी अपना सहयोग देने की बात कही।
गौरतलब है कि शुक्रवार को देर शाम प्रदेश के कांगड़ा जिला में कोरोना वायरस से संबंधित दो मामले सामने आने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने जिले में धारा 144 लागू की। इसके बाद शनिवार को जिला में जन जागरण अभियान चलाया गया। वहीं, चंबा मेडिकल कॉलेज में भी मॉक ड्रिल की गई।
चंबा के चौगानों और आसपास की जगहों पर तीन से चार लोगों के एकत्रित होने पर लोगों ने उन्हें यहां-वहां हटवाया गया। साथ ही उन्हें धारा 144 और कोरोना वायरस के प्रभाव और उपाय के संबंध में जागरूक किया।

इनसेट
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जनता कर्फ्यू को लेकर जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। साथ ही लोगों से भी इस बारे में अपील की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जनता कर्फ्यू के दौरान वे घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed