{"_id":"649c6ca740f714e2fe07ae42","slug":"jam-in-bhanjradu-market-for-a-quarter-of-an-hour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2069-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भंजराडू बाजार में पौना घंटा लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भंजराडू बाजार में पौना घंटा लगा रहा जाम
Wed, 28 Jun 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। मुख्य बाजार भंजराडू में बुधवार दोपहर 45 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम लगने से अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को राहत प्रदान की। वहीं जाम में फंसे लोग पुलिस विभाग की लापरवाही को कोसते दिखे।
जानकारी के मुताबिक चुराह उपमंडल के मुख्य बाजार भंजराडू में बुधवार दोपहर 11:30 से 12:15 बजे तक जाम लगा रहा। भंजराडू चुराह मंच पर छिंज मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते सैकड़ों की तादाद में यहां पर लोग और बाहरी क्षेत्र के व्यापारी पहुंचे हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से योजना न बनी होने के कारण देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। प्रबुद्धजनों राकेश कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, हाकम चंद आदि ने बताया कि पुलिस विभाग को पहले ही इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए योजना बना लेनी चाहिए थी जिससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। कहा कि मेले में भंजराडू मुख्य बाजार में वाहनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।