फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jal shakti minister inaugrated six water scheme in chuwari chamba

जल शक्ति मंत्री ने भटियात में किए 9 करोड़ 75 लाख की राशि की योजनाओं के शिलान्यास

Mon, 09 Nov 2020 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
jal shakti minister inaugrated six water scheme in chuwari chamba
विस क्षेत्र भटियात में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को स्मृति चिंह भेंट करते भटियात विधायक विक्र - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भटियात विस क्षेत्र के लिए 9 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 6 पेयजल और सिंचाई योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना कुडेरा से ककीरा पर 2 करोड़ 96 लाख, बहाव सिंचाई योजना खगल सिहुंता पर एक करोड़ 80 लाख, पेयजल योजना ऊपरली और निचली बड़िगी पर एक करोड़ 17 लाख, बहाव सिंचाई योजना अपर समोट पर 1 करोड़ 20 लाख, उठाऊ सिंचाई योजना नड्डल पर 1 करोड़ 59 लाख जबकि उठाऊ सिंचाई योजना सारना पर 1 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भटियात में बहने वाले नालों की चैनलाइजेशन का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि चैनलाइजेशन के कार्य की डीपीआर को जल्द तैयार करें। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भटियात क्षेत्र में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। ऐसे में किसानों को इन सिंचाई योजनाओं से आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को उन योजनाओं की डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए जो वर्तमान में कार्यशील नहीं हैं और उन्हें दोबारा से चालू करने के लिए मरम्मत कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि बागवानों को इटली और अमेरिका से आयात किए गए सेब के पौधे विभाग उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश के 28 खंडों को शामिल किया गया था। जबकि दूसरे चरण में प्रदेश के अन्य खंडों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत 5 हजार फीट की ऊंचाई से कम वाले क्षेत्रों में बागवानी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुशील जस्टा, अधीक्षण अभियंता रोहित दुबे, एसडीएम बचन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु, पूर्व औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष सुशील के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी और पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed