{"_id":"601d7eff8ebc3e4a0e15f30b","slug":"iti-management-signs-mou-with-handicraft-corporation-chamba-news-sml3599646109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं को कारपोरेशन की वर्कशॉप और फैक्टरी में मिलेगी ऑन जॉब ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं को कारपोरेशन की वर्कशॉप और फैक्टरी में मिलेगी ऑन जॉब ट्रेनिंग
विज्ञापन
आईटीआई प्रधानाचार्य विपन शर्मा और प्रदेश हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम कॉरपोरेशन संकुल चंबा के प्रभा?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को हैंडलूम/ हैंडीक्राफ्ट कार्पोरेशन की वर्कशॉप और उद्योगों में ऑन जॉब ट्रेनिंग करने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा प्रबंधन की ओर से प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार और रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को आईटीआई प्रबंधन ने प्रदेश हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम कार्पोरेशन संकुल चंबा के साथ एक एमओयू साइन किया गया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि जिले में उद्योग कम हैं। यहां की युवतियां प्रशिक्षण के बाद चंबा से कम ही बाहर जाना पसंद करती हैं। इसलिए चंबा में ही हैंडीक्राफ्ट/ हैंडलूम कार्पोरेशन और अन्य उपलब्ध उपक्रमों के मार्गदर्शन से ही विशेष ऑन जॉब प्रशिक्षण, स्वरोजगार और रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे आईटीआई प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ प्रशिक्षुओं को मिल सके। कहा कि सिलाई-कढ़ाई तकनीक ट्रेड की प्रशिक्षु अब चंबा रूमाल, कसीदा और अन्य कढ़ाई की तकनीक का विशेष प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगी। इसके तहत कार्पोरेशन के प्रशिक्षक संस्थान में गेस्ट लेक्चरर के माध्यम से युवतियों को ट्रेड संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। इतना ही नहीं आईटीआई में प्रशिक्षण उपरांत युवतियां कार्पोरेशन में अप्रेंटशिप भी कर सकती हैं। महिला प्रशिक्षु अपना स्वरोजगार आरंभ करना चाहती हैं तो भी कार्पोरेशन की ओर से उनकी मदद की जाएगी। साथ ही हैंडलूम/ हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा की ओर से सरकार के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रोजेक्ट्स में आईटीआई चंबा की प्रशिक्षित युवतियों को ट्रेनर के तौर पर रोजगार भी मिलेगा। आईटीआई चंबा में प्रधानाचार्य विपिन शर्मा और हैंडलूम/ हैंडीक्राफ्ट कार्पोरेशन चंबा के प्रभारी विक्रम सेठी ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।