फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It took 15 days for the notice to reach 50 meters away from the DC office.

Chamba News: डीसी ऑफिस से पचास मीटर दूर नोटिस पहुंचने में लग गए 15 दिन

Thu, 08 Feb 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
It took 15 days for the notice to reach 50 meters away from the DC office.
चंबा। डीसी कार्यालय से जारी नोटिस नगर परिषद दफ्तर तक पहुंचने में 15 दिन लग गए।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से नगर परिषद ऑफिस की दूरी महज 50 मीटर है, लेकिन इसकी रफ्तार को देखकर यही कहा जा सकता है... वाह री व्यवस्था। दरअसल, शहर की मुख्य सड़क के किनारे खुले में कूड़ा फेंकने के मामले में चंबा के पूर्व उपायुक्त ने सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस 23 जनवरी को जारी किया गया था। नगर परिषद को यह सात फरवरी को मिला है। हालांकि, अभी तक यह नोटिस संबंधित ठेकेदार तक नहीं पहुंचा है। बता दें कि जनवरी में शहर में घरों से कचरा एकत्रित कर कूड़ा संयंत्र केंद्र तक पहुंचाने के बजाय मुख्य बाजार की सड़क के किनारे जला दिया गया था। यह मामला सामने आने के बाद उपायुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही नगर परिषद को भी मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। हैरत की बात तो यह है कि 23 जनवरी को जारी नोटिस 15 दिन बाद नगर परिषद को मिला है। अभी मामले में ठेकेदार से जवाबतलबी नहीं हो पाई है। संबंधित ठेकेदार अभी नोटिस न मिलने की बात कह रहा है तो नप के अधिकारी जल्द ठेकेदार को इसे जारी करने की बात कह रहे हैं।
उधर, चौगान वार्ड की सफाई व्यवस्था के ठेकेदार सुबोध पाठक ने कहा कि उपायुक्त चंबा का नोटिस अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है। न ही उन्हें इस बारे में जानकारी है।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप ने कहा कि खुले में कूड़ा-कचरा जलाने के मामले में उपायुक्त का नोटिस नगर परिषद कार्यालय पहुंच गया है। जल्द ही संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि खुले में कूड़ा-कर्कट जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। नप चंबा के पास देरी से नोटिस पहुंचने के मामले की जांच होगी। साथ ही संबंधित ठेकेदार का जवाब आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed